फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Eid in Bani And Bilawar kathua

Kathua News: ईद पर मांगी अमन, चैन और खुशहाली की दुआ

Sun, 08 Jun 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 08 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Eid in Bani And Bilawar kathua
बनी में ईद की नमाज अदा करते मु​स्लिम समुदाय के लोग।
कठुआ। जिले के पहाड़ी सब-डिवीजन बनी में ईद हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। बनी और ईदगाह लोवांग में ईद की नमाज अदा की गई, जिनमें हजारों लोगों ने शिरकत की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दीं और मिठाई भी बांटी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरा खुशी से खिला नजर आया। पर्व ने सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल पेश की। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि लोग निडर होकर त्योहार मना सकें।
विज्ञापन

बिलावर। उपमंडल में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर मुसलमानों ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे कपड़े पहने लोगों के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर की ढेर ईदगाह में पहुंचे हजारों लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। लोहाई मल्हार, मछैडी, किंडली आदि इलाकों में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान घरों में कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए।

लोगों ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों के घरों में जाकर भी ईद की मुबारकबाद दी। परिवारजनों ने जमकर मेहमाननवाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस के जवान मौजूद रहे। अधिकतर लोगों ने फेसबुक और वाट्सएप आदि अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed