{"_id":"685588cd4bc693ec54093817","slug":"during-the-story-the-pandal-echoed-with-the-chants-of-radhe-radhe-and-jai-shri-krishna-kathua-news-c-201-1-knt1002-121225-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कथा के दौरान राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के उद्घोष से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कथा के दौरान राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के उद्घोष से गूंजा पंडाल
Sat, 21 Jun 2025 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के बदोली में श्री नाग देवता स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजन, तथा रासलीला की कथा सुनाई। पंडाल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा।
कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के माखन चोरी, गोपियों संग रास, तथा गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह लीलाएं केवल चमत्कार नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक रहस्य और जीवन मूल्यों की शिक्षा देती हैं। कथा आयोजकों ने बताया कि शनिवार को कथा सप्ताह के अंतिम दिन सुदामा चरित्र एवं भागवत महात्म्य की कथा के साथ पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।