फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   drinking water protest

Kathua News: पेयजल समस्या को लेकर फूटा गुस्सा, लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jan 2026 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
drinking water protest
बरनोटी में हाईवे पर उतरे लोग पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए संवाद
पुलिस ने संबंधित विभागों तक समस्या पहुंचाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गांव में पानी की निकासी बाधित होने पर गुस्साए बरनोटी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जम्मू पठानकोट हाईवे पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार किया है। इस दौरान लोगों ने गांव में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर रोष जताया।
लोगों के अचानक हाईवे पर उतरने के कारण वहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मगर इसकी जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने संबंधित विभागों तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने हाईवे को छोड़ दिया। प्रदर्शन में शामिल रंजीत कौर ने बताया कि गांव के पानी की निकासी के लिए बने नाले को गांव के एक व्यक्ति ने यह कहते हुए बंद कर दिया है कि नाला उसकी जमीन से निकल रहा है। चार दिन से नाले को बंद किए जाने के बाद से गांव में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी की निकासी न होने पर बोर चलाने से उसकी जमीन में जलभराव होता है। इससे गांव के 100 परिवार परेशान हैं। उन्होंने राजस्व विभाग से पानी की निकासी के लिए नाले की व्यवस्था करने की मांग की। वहीं, प्रदर्शन में शामिल युवा मलकीत सिंह ने कहा कि उनके गांव में पानी की निकासी का प्रबंध कच्चे नाले के माध्यम से है जिससे घरों ने निकलने वाला पानी नीचे की ओर जाता रहा है। मगर एक व्यक्ति की ओर से नाले को बंद किए जाने से यहां रहने वाले सभी परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से नाले की निशानदेही करवाने व वहां पक्का नाला बनवाने की मांग की। इस प्रदर्शन के चलते हाईवे पर बाधित आवागमन को पुलिस की ओर से खुलवाए जाने के बाद लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वह लोग दोबारा हाईवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed