{"_id":"60e0b8c08ebc3eccca2e4caa","slug":"donation-kathua-news-jmu238713722","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 358 लोगों को मुफ्त में दीं आयुर्वेदिक दवाइयां और मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 358 लोगों को मुफ्त में दीं आयुर्वेदिक दवाइयां और मास्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। फेरु चक में एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयुष की ओर से शिविर लगाया, जिसमें लोगों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी दी गयी। साथ ही यहां मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां और मास्क भी वितरित किए गए।
एडीएमओ डॉ. अजय टिक्कू के निर्देश पर लगाए शिविर में डॉ. रितु बाला ने लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर से हम लगभग निपट चुके हैं, लेकिन तीसरी लहर का खतरा अब भी मंडरा रहा है। तीसरी लहर काफी नुकसानदेह हो सकती है, इसलिए हमें इससे निपटने के लिए पहले ही अपनी तैयारी पूरी करनी होगी। मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी और हाथ धोने के नियम को कभी न भूलें। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खुराक का पूरा ख्याल रखें।
उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेदिक दवाइयां बेहद कारगर साबित हुई हैं। इसलिए, लोग इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करें। मजबूत इम्यून सिस्टम और कोविड नियमों का पालन हमारे लिए तीसरी लहर को हराने में मददगार साबित होगा। शिविर के दौरान 358 लोगों को मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाइयां और मास्क दिए गए। इस मौके पर मौजूद स्थानीय सरपंच राकेश शर्मा ने शिविर के लिए डॉक्टरों और विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।