फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   domicile

ऑफलाइन डोमिसाइल बनाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
domicile
ऑफलाइन डोमिसाइल बनाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। बुधवार को ब्लॉक दिवस पर तहसील कार्यालय में ऑफलाइन डोमिसाइल बनाने की प्रक्रिया बंद किए जाने की शिकायत के बाद अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। तहसील कार्यालय में ऑफलाइन डोमिसाइल बनाने के लिए आने वाले लोगों को अक्सर परेशान होना पड़ता था। अधिकारियों की अपनी मर्जी से इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था।
ब्लॉक दिवस पर डीडीसी के सदस्य अभिनंदन शर्मा ने इस मुद्दे को मंडलायुक्त राघव लंगर के समक्ष उठाया। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन डोमिसाइल बनाने की प्रक्रिया बंद किए जाने से ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ अधिकारी लोगों के लिए समय निकालने की बजाए इसे बंद कर चुके हैं। इस शिकायत के बाद मंडलायुक्त के निर्देश पर उपायुक्त ने इस कार्यक्रम में आश्वासन दिया था कि यह प्रक्रिया बंद नहीं की जाएगी। अब तहसील कार्यालय में ऑफलाइन डोमिसाइल बनाने का काम फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि अब तहसील कार्यालय में आकर कोई भी ऑफलाइन डोमिसाइल के लिए आवेदन कर सकता है। तय समय में उसे डोमिसाइल बना कर दिया जाएगा। इस पर डीडीसी सदस्य ने कहा कि मंडलायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान यह बात कही थी कि ब्लॉक दिवस का लोगों को फायदा होना चाहिए। उनके इस आदेश का जो असर हुआ है उसका आम लोगों को जरूर फायदा होगा। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed