फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Devotees were moved after listening to Shri Ram Katha at Sannan Ghat

Kathua News: सन्ननघाट में श्रीराम कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर

Sat, 23 Aug 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 23 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees were moved after listening to Shri Ram Katha at Sannan Ghat
कठुआ। बसोहली के सन्ननघाट में श्रीराम कथा का आयोजन जारी है। जहां बड़ी संख्या में आने वाले भक्त कथाव्यास श्री राम दास अनुरागी जी के द्वारा किए जाने वाले प्रवचन का रसपान कर रहे है।
विज्ञापन

जारी कथा के दूसरे दिन कथाव्यास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सीता हरण से व्याकुल श्री राम का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि त्रेता युग में माता सीता के हरण से व्याकुल हो प्रभु श्री राम जब उनकी खोज कर रहे थे, तो महादेव भी राम को देख मगन हो सच्चिदानंद जी मन ही मन जयकार करने लगे। लेकिन माता सती को यह विश्वास हुआ ही नहीं कि यह राम परमात्मा ही हैं। बार-बार शिव के समझाने के बाद भी सती जी का भ्रम नहीं मिटा तो शिव ने सती को परीक्षा लेने के लिए कह दिया और मन ही मन विचार किया और वह परीक्षा लेने के लिए माता सीता का वेश बना कर प्रभु श्री राम के सामने चली गई। लेकिन श्री राम ने सती को पहचान लिया और प्रणाम किया और शिव का समाचार पूछा। जिससे सती जी लज्जित होकर राम के ऐश्वर्य से परिचित हो वापस शिवजी के पास लौट गईं और शिव के पूछने पर झूठ बोल गई।
विज्ञापन

शिव ध्यान में सती के सीता रूप को भी देख लेते हैं तो उन्हें बड़ा दुख हुआ और उन्होंने सती का पत्नी के रूप में परित्याग करने का प्रण कर लिया। इस तरह सती के शरीर त्याग, पार्वती जी के रूप में पुनर्जन्म, पार्वती जी की तपस्या, कामदेव द्वारा शिव का ध्यान भंग, कामदेव का भस्म होना, शिव पार्वती विवाह तक कथा प्रकरण चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed