फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   development news

Kathua News: राम मंदिर, दरबार साहिब व अजमेर शरीफ के लिए चलेंगी सीधी बसें

विज्ञापन
development news
कठुआ के एक स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते सतीश शर्मा।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। हमने महाकुंभ के लिए दो बसें चलाईं, लोगों का अच्छा रुझान मिला है। अब जम्मू से प्रभु श्रीराम की धरती अयोध्या, दरबार साहिब अमृतसर और अजमेर शरीफ के लिए भी सीधी बसें चलाने जा रहे हैं। यह बातें कठुआ में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पुंछ से कठुआ तक वाटर स्पोर्ट्स को तरजीह दी जा रही है। अरुण जेटली स्टेडियम के लिए भी जल्द राशि जारी होगी। 225 खिलाड़ियों को नौकरियां देने जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उमर सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर दूरदृष्टि रखती है। आने वाले दिनों में खेल गांव विकसित किए जाएंगे, जिनमें ग्रामीण खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कठुआ में हॉकी, वॉलीबाल और फुटबाॅल के लिए स्टेडियम तैयार किए जाएंगे
खेल मंत्री ने बताया कि कठुआ में हॉकी, वॉलीबाल और फुटबाॅल के लिए स्टेडियम तैयार किए जाएंगे। वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट के संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। खेल मंत्री सतीश शर्मा कठुआ के जेके पब्लिक स्कूल के सातवें वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मंत्री ने कहा कि सरकार गुणात्मक शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उमर अब्दुल्ला का दृढ़ संकल्प है कि अच्छी पढ़ाई हो, अच्छा रोजगार मिले, भ्रष्टाचार मुक्त माहौल मिले। आज हम अंग्रेजी को डोगरी के मुकाबले ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन हमें अपनी संस्कृति और मातृ भाषा को नहीं भूलना चाहिए। अभिभावकों से कहा कि बच्चों की उड़ान को पंख दें और वो करने दें जिसमें उनकी रुचि है। हमें अच्छे इंजीनियर और डॉक्टर ही नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत

मंत्री ने जम्मू में बढ़ रहे अपराध पर भी चिंता जाहिर की। कहा कि पुलिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। पुलिस महानिदेशक को इस ओर गंभीरता से देखना चाहिए। चूंकि जम्मू में अपराध बढ़ता जा रहा है, नशे और तस्करी पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। कार्यक्रम में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण, हीरानगर विधायक एडवोकेट विजय शर्मा, बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह के अलावा स्कूल के निदेशक संकल्प कमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed