{"_id":"dd5f71980159f83bf49cc4ae64a00ead","slug":"demonstration-against-police-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर एक ही परिवार के लोगों पर हमला करने वाले युवकों को न पकड़ने पर शनिवार को गांव दरालां के ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ भड़क गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय के बाहर कालेज मार्ग जाम कर हंगामा किया और जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि वारदात के तीन दिन बाद भी चारों युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठ गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे करण सिंह ने कहा कि 15 अक्तूबर को गांव के ही चार युवकों ने रात को शराब के नशे में एक ही परिवार के तीन लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी नगरी में मामला दर्ज करवाया गया लेकिन अभी तक चारों युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस भी उन्होंने चौकी प्रभारी को आरोपियों को पकड़ने के लिए गुहार लगाई लेकिन उनके द्वारा मांगा गया समय भी पूरा हो गया।
मजबूर होकर उन्हें आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वहीं सरपंच सरदारी लाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि पहले ही पुलिस को इन युवकों के हुड़दंग के बारे में बताकर कार्रवाई करने के लिए कह चुके थे। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि ग्रामीण बार-बार पुलिस को युवकों के पते के बारे में बता भी रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के इसी रवैये के कारण लोगों का भरोसा पुलिस से उठ गया है। पुलिस अगर युवकों को नही पकड़ सकती है तो पुलिस प्रशासन के होने का क्या लाभ है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाने के लिए थाना प्रभारी एसएस सलाथिया मौके पर आए और उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि युवकों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद लोगों ने मार्ग खोला और एसपी से भी भेंट कर मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा। इस मौके पर महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।