फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand

लिंक मार्ग को सभी वाहनों के लिए खोले जाने की किया विरोध

विज्ञापन
Demand
कठुआ। लखनपुर कस्बे से बसोहली मोड़ को निकलने वाले लिंक मार्ग को आम वाहनों के लिए खोले जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को दर्जनों स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से लिंक मार्ग पर लगे बैरियर को जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल प्रकाश चंद्र शर्मा ने कहा कि टोल प्लाजा लगने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। जिसके कारण यहां आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं। इसी को देखते हुए लोगों ने पूर्व उपायुक्त ओम प्रकाश भगत से मिलकर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाने की मांग की थी। लेकिन, गत दिवस लखनपुर में हुए जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कीड़ियां गंडयाल से जिला विकास परिषद सदस्य डॉ. श्वेता ने कंडी क्षेत्र के कुछ गांवों का हवाला देते हुए मार्ग को आम आवाजाही के लिए खोले जाने की मांग की थी। इसका वह लोग विरोध करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस लिंक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही टोल प्लाजा बनने के बाद से इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कई बार लोगों को पैदल निकलने तक का रास्ता नहीं रहता है। वहीं, वाहनों के शोर के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस लिंक मार्ग पर लगातार भार वाहनों के आने जाने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी कोई सुध नहीं ले रहा। उल्टा बैरियर खोलकर स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मार्ग को आम वाहनों के लिए खोला गया तो इसके खिलाफ कस्बे के प्रभावित होने वाले वार्ड 1, 2, 3 और 4 के लोग कड़ा संघर्ष करने के लिए तैयार होंगे। इसलिए, ऐसी स्थिति आने से पहले प्रशासन व जनप्रतिनिधि लिंक मार्ग को भारी वाहनों के लिए खोले जाने की बजाय सर्वमान्य समाधान तलाश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed