{"_id":"5fa0444f8ebc3e9bb80ba19b","slug":"dead-body-kathua-news-jmu222086649","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में अज्ञात महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में अज्ञात महिला का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जीएमसी कठुआ के शव गृह में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतका का कोई वारिस न होने के कारण अभी उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। अभी महिला के परिवार वालों की तलाश की जा रही है। अगर अगले 72 घंटों तक कोई भी वारिस नहीं मिला, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बीडीओ कार्यालय में भड़की आग से मची अफरातफरी
कठुआ। शहर में स्थित बीडीओ कार्यालय में अचानक भड़की आग से अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू कर होने वाले नुकसान को बचा लिया है। सोमवार दोपहर हुई इस घटना के संबंध में कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार कार्यालय परिसर की झाड़ियों में अचानक आग भड़क गई, जो काफी तेजी से फैल रही थी। इसे देखते हुए उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। उनका कहना है की उक्त घटना दोपहर के समय हुई, जब कार्यालय में सभी कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। अगर घटना कार्यालय बंद होने के बाद होती तो काफी नुकसान हो सकता था।
ऑटो की टक्कर से राहगीर घायल
कठुआ। नगरी कस्बे में ऑटो की टक्कर से एक पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद घायल को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल नगरी में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल की पहचान 34 वर्षीय जसविंदर सिंह पुत्र धनवंत सिंह निवासी कीड़ीयां कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद