{"_id":"5fb812e18ebc3ea96563884d","slug":"ddc-election-kathua-news-jmu2231676110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें चरण की आज जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें चरण की आज जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डीडीसी और पंचायत उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं शनिवार से कठुआ और नगरी निर्वाचन क्षेत्रों में डीडीसी और पंचायत उपचुनाव का भी आगाज होने जा रहा है। इसके साथ ही शनिवार को कठुआ नगर परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कठुआ निर्वाचन क्षेत्र के अधीन चक सोना नूपा में सरपंच, गोविंदसर बी में सरपंच और सात वार्डों में पंच के साथ-साथ रख लच्छीपुर में पंच के रिक्त पद के लिए चुनाव सातवें चरण में करवाए जाएंगे। इसी के साथ-साथ नगरी निर्वाचन क्षेत्र में तरफबाला, मीरपुर राम और जखबड़ में सरपंच के रिक्त पदों पर चुनाव होने जा रहा है।
पहले और दूसरे चरण के निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतर चुके उम्मीदवार जहां चुनाव प्रचार में जी जान लगाकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में वादों की झड़ी लगा रहे हैं, वहीं तीसरे चरण के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पास नामांकन वापस लेने का शनिवार को आखिरी दिन होगा। पांचवें और छठे चरण के लिए भी नामांकन प्रक्रिया में तेजी आ गई है, तो वहीं सातवें, आठवें चरण के संभावित प्रत्याशियों ने भी मैदान में उतरने से पूर्व ही प्रचार और मतदाताओं की नब्ज टटोलने का काम शुरू कर दिया है।