फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DC imposed fines

जहां नहीं दिखी सफाई वहां एक एक हजार ठोका जुर्माना

विज्ञापन
DC imposed fines
कठुआ। सरकारी कार्यालय में स्वच्छता के स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से उपायुक्त कठुआ डॉ. राघव लंगर ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यालय परिसरों और उनके आसपास साफ-सफाई और रख-रखाव का अभाव पाया। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए उन्होंने ऐसे सभी विभागों को एक-एक हजार रुपये का जुर्माना करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

लचर सफाई व्यवस्था पर डीसी ने संबंधित विभागों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को डीसी ने जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, एईई आरईडब्लू, जिला समाज कल्याण, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा योजना अधिकारी, टीएसओ कठुआ कार्यालय, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए एक-एक हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

संबंधित कार्यालय प्रमुख जुर्माने की राशि रेड क्रॉस फंड में जमा करवाएंगे। ऐसा नहीं करने पर उनका वेतन रोका जाएगा। इसके साथ ही डीसी ने एडीसी कठुआ की देखरेख में एक समिति का भी गठन किया है जो नियमित रूप से कार्यालयों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed