फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

सज गए शिवालय, आज गूंजेंगे बम बम भोले के जयघोष

विज्ञापन
cultural
महाशिवरात्रि पर शिवालयों को खास तौर से सजाया गया है, जहां आज विशेष पूजा-अर्चना के साथ बम-बम भोले के जयघोष गूंजेंगे। कुछ जगहों में शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी है। उधर, भगवान शिव के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कई मंदिरों में बुधवार से ही महाशिवरात्रि पर्व शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर के महाकालेश्वर मंदिर, मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, वार्ड 13 के संकटमोचन शिव मंदिर, मठ मंदिर, पटेल नगर के शिव मंदिर, करण नगर स्थित शिव मंदिर की शोभा देखते बन रही है। कठुआ में साधु की बावलियों में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन

महानाल की प्राचीन गुफा में हजारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने को देखते हुए लंगर से लेकर सुरक्षा और कतार में लगे लोगों को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी की गई है। बिलावर में भी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर, रामकोट के शिव मंदिर, दिवान मंदिर, रामसर के रामेश्वर मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां भी सत्संग व भंडारे के बाद रात को शिव आराधना की जाएगी। बसोहली में नीलकंठ महादेव मंदिर और त्रिलोचन नाथ शिव मंदिरों को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकटमोचन रामायण प्रचार समिति के ठंडू राम शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस परायण कथा का समापन होगा। इसमें पूर्णाहुति के साथ दिन के समय संत कुलदीप शास्त्री शिव कथा से भक्तों को निहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भंडारे के बाद विशेष पूजा की जाएगी। वहीं, महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर में शिव विवाह और जागरण का आयोजन किया जाएगा। जंगम की टोली भक्तों को शिव विवाह की कथा सुनाएंगी। नगरी कसबे में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर राधा-कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

लंगर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
महानपुर। आपशंभू शिव मंदिर गौरन माडा पट्टी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले लंगर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, कस्बे के शिव मंदिर में शुक्रवार को लंगर लगाया जाएगा। दूसरी ओर तहसीलदार रमेश सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि कोविड-19 एसओपी का पूरा पालन किया जाए। मास्क के बिना किसी को भी जलाभिषेक की अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed