फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

कठुआ में धूमधाम से मनाया गया जिला में अंतरराष्ट्रीय महिला

विज्ञापन
cultural
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, समूहों द्वारा अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सामाजिक बराबरी देने पर बल दिया गया। कार्यक्रमों की इस कड़ी में जागरूकता रैली, सम्मेलन, संगोष्ठी के साथ रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान को दर्शाया। साथ ही भविष्य में उन्हें और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला लीगल सर्विस अथारिटी द्वारा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अथारिटी की जिला सचिव आरती मोहन मुख्य वक्ता रहीं, जिन्होंने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज में लड़कियों को इतना जागरूक होना चाहिए कि वे उनके लिए बने विभिन्न कानूनों के बारे में समझ सकें और जान सकें। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधान प्रो. आसा राम शर्मा, डॉ. रचना, प्रो. राकेश सिंह, प्रो. राज किरण, प्रो. रितु शर्मा, प्रो. शिवानी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

लैंगिक असमानता महिलाओं के विकास में बड़ी चुनौती
एकीकृत बाल विकास योजना के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र कठुआ ने कार्यक्रम का आयोजन किया। हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व डीसी ओम प्रकाश ने समाज से आग्रह किया कि वे महिलाओं के प्रति मानसिकता को बदलें। उन्होंने कहा कि लैंगिक असमानता महिलाओं के विकास में सबसे बड़ी चुनौती है। आधुनिक समय में भी कुछ महिलाएं असाधारण रूप से अच्छा कर रही हैं और पुरुषों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर संगोष्ठी में वंशिका लालोत्रा को प्रथम, डिंपल देवी और रिया डोगरा को द्वितीय और रिया देवी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 85 विद्यार्थियों ने लिया भाग
बनी डिग्री कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एमएस पठानिया ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 14 प्रतिभागियों ने 100 प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर देकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 15 विद्यार्थी दूसरे स्थान व 86 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 16 विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें ई-प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया है। आयोजन डॉ. राम कृष्ण, प्रो. संजीव वर्मा और प्रो. राजीव सिंह द्वारा किया गया।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निकाली जागरूकता रैली
कठुआ। शहर के गर्ल्स मिडिल स्कूल में चाइल्ड लाइन कठुआ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक परदीप सिंह ने कहा कि आज के समाज में महिलाएं कलंक, रूढ़ियों और हिंसा से मुक्त एक समान भविष्य चाहती हैं। वहीं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सुदर्शन शर्मा ने महिला दिवस और बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया।

उन्होंने छात्राओं को कोविड -19 के एहतियाती उपायों की जानकारी देने के लिए बनाए गए टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। हेडमास्टर पूनम राजपूत ने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए चाइल्ड लाइन कठुआ का आभार जताया। उधर, सीडीपीओ कार्यालय द्वारा शहर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को डीसी ओम प्रकाश ने रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता पर लोगों में जागरूक किया। डीसी ने वर्ल्ड बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप, टोक्यो, जापान में भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed