फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Teacher hit slap to the student

चौथी कक्षा के छात्र को शिक्षिका ने जड़ा थप्पड़

Wed, 21 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 21 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher hit slap to the student
थप्पड़ - फोटो : AmarUjala

शहर से कुछ दूर बरवाल मोड़ स्थित निजी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र को एक शिक्षिका ने मामूली-सी बात पर थप्पड़ जड़ दिया। जोरदार थप्पड़ से छात्र के कान के परदे को नुकसान पहुंचा। उसे जांच के लिए जम्मू भेजा गया है। बच्चे के अभिभावक ने कठुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई  है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे बच्चे के मुताबिक कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर शोक करने वाले बच्चों का नाम मोनिटर ने लिख रखा था। किसी दूसरे बच्चे ने नाम मिटा दिया और शिक्षिका को उसका नाम बता दिया। जबकि उसने नाम नहीं मिटाया था। इसी बात पर शिक्षिका ने उसे जोरदार थप्पड़ रसीद दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में बच्चे के साथ आए रंजीत सिंह ने कहा कि गत दिवस जब छुट्टी होने के बाद बच्चा घर आया तो उसने अपनी मां से कान में दर्द और अजीब सी आवाज होने की शिकायत की। जिला अस्पताल आने पर उसका उपचार नहीं हो। ईएनटी के डाक्टर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर के बाद फिर जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बच्चे के कान की जांच की और कहा कि इसके दाएं कान के  पर्दे को नुकसान पहुंचा है। डाक्टर ने बच्चे के इलाज और जांच के लिए जम्मू जाने का परामर्श भी दिया है। उधर अभिभावकों ने इस संबंध में थाने में शिकायत कर दी।


जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज किया जा सकता है। इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मीडिया से पता चला है और मंगलवार को बच्चा स्कूल नहीं आया था। ऐसे में बुधवार को इस संबंध में जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed