{"_id":"5919fc3f4f1c1bd94df22a00","slug":"missing-woman-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवती लापता
अमर उजाला ब्यूरो, बिलावर
Updated Tue, 16 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
CYBER CRIME
रामकोट तहसील के नगरोटा गुजरू नगर से एक युवती दिनदिहाडे़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने रामकोट पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
मगर खबरें लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया था। सलोड नगरोटा गुजरू के गोविंद राम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि रविवार को उनकी 22 वर्षीय भतीजी स्वाती किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकली थी, लेकिन शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। तमाम रिश्तेदारों और अन्य मित्रों के ढूंढने पर भी जब उसका कोई अता-पता नहीं चला तो देर शाम उन्हें पुलिस में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन