फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   रेल, हाईवे समेत बाजारों पर दिखा बंद का व्यापक असर

रेल, हाईवे समेत बाजारों पर दिखा बंद का व्यापक असर

Thu, 12 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेल, हाईवे समेत बाजारों पर दिखा बंद का व्यापक असर
कठुआ/हीरानगर।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के बंद का कठुआ में व्यापक असर देखने को मिला। रेल, नेशनल हाईवे और बाजारों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। कठुआ जिले का हीरानगर सब डिवीजन बंद से सबसे अधिक प्रभावित रहा। बंद के दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच छिटपुट झड़प भी हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक वाहन चालक के घायल होने की सूचना है। हाईवे जाम के दौरान जबरन आगे बढ़ने का प्रयास करने वाले कुछ वाहनाें को भी प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
रसाना मामले में सीबीआई जांच करवाए जाने, रोहिंग्याओं को जम्मू कश्मीर से निकालने, जनजातीय मामलों पर हुई बैठक में मिनट ऑफ मीटिंग वापस लेने और सुंदरबनी, नौशेरा को जिले का दर्जा देने की मांग पर बार एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया था। बंद से नेशनल हाईवे पर छह घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर भी विरोध जताया। इस दौरान कुछ ट्रेनों को एहतियातन रोके जाने की भी सूचना है। जम्मू कठुआ के बीच चलने वाली बस सर्विस भी बुरी तरह से प्रभावित रही। इक्का-दुक्का वाहन ही शहर से जम्मू की ओर रवाना हुए, जिन्हें भी घंटों का सफर तय कर लिंक मार्गों से जम्मू पहुंचने की मशक्कत करनी पड़ी। दिनभर नेशनल हाईवे पर लौंडी मोड़, कूटा मोड़, छप्पड़ मोड़, छन्न मोरियां, दियालाचक और चडवाल में लोग प्रदर्शन करते रहे। वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। छप्पड़ मोड, कूटा, लौंडी मोड़ और छन्न मोरियां में बाद दोपहर तक प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे पर डटे रहे। इस दौरान कई मुसाफिर बीच राह फंसे रहे तो वहीं हाईवे वीरान नजर आया। उधर, ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग भी बंद से बुरी तरह से प्रभावित हुआ। लिंक मार्गों में जहां कई गांव में प्रदर्शन हुए वहीं ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर सांझी मोड़, शेरपुर आदि में लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, हीरानगर के विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
जम्मू बंद को सफल बनाने के लिए हाईवे पर जगह-जगह लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे। टायर जला कर सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, हीरानगर के विधायक के खिलाफ भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की। चड़वाल, दियालाचक, हीरानगर, छप्पड़ मोड़, कूटा में सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसोहली में बंद का मिला-जुला असर
बसोहली। बार एसोसिएशन की तरफ से बंद के आह्वान का बसोहली में मिला-जुला असर रहा। कसबे में सभी दुकानें खुली रहीं। स्कूल व कॉलेज भी खुले रहे, हालांकि विद्यार्थियों की संख्या में कम जरूर देखी गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही में भी कुछ कमी नजर आई। जम्मू से चलने वाले वाहन बसोहली नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed