फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पुलिस पर पशु तस्करों को संरक्षण का आरोप

पुलिस पर पशु तस्करों को संरक्षण का आरोप

Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पशु तस्करों को संरक्षण का आरोप
हीरानगर। पशु तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में पशु तस्करी और नशे का व्यापार तेजी से फल-फूल रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने एसएचओ हीरानगर के तबादले की मांग की। इस तरह की घटनाएं पहले से अब अधिक बड़ी है। अवैध तरीके से पशुओं को लाने-ले जाने का काम करने वाले और नशे का व्यापार करने वालों के हौसले बुलंद हुए हैं। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसलिए हीरानगर की बेहतरी के लिए यहां के थाना प्रभारी का तबादला बेहद जरूरी है। यहां मौजूद अधिकारियों ने लोगों को शांत करने के लिए उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्व विधायक पर भी फूटा गुस्सा।
हीरानगर। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक कुलदीप राज भी पहुंचे। वे प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों के बीच खड़े होकर मसले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व विधायक, पुलिस-प्रशासन केे अधिकारियों की सुन रहे हैं और उनके कहने पर ही चल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed