फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ‘मेरी बच्ची के हत्यारों को मिले फांसी’

‘मेरी बच्ची के हत्यारों को मिले फांसी’

Sun, 11 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
‘मेरी बच्ची के हत्यारों को मिले फांसी’
कठुआ। एक आंगन, जहां कभी आठ साल की बच्ची की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां वीरानी है। उसके माता-पिता जब भी अपनी बच्ची के कपड़े, जूते आदि सामान देखते हैं तो उनकी आंखों में आसुओं का समुंदर उमड़ पड़ता है। दरिंदों ने आठ साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार कर परिवार की खुशियों का भी कत्ल कर दिया। रसाना गांव की आठ साल की बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी यादें आज भी माता-पिता की आंखें नम कर जाती हैं।
विज्ञापन

रसाना गांव के नजदीक एक डेरे में अपने परिवार के साथ रहने वाले बक्करवाल समुदाय के मोहम्मद यूसुफ कहते हैं, वे ऐसे अभागे पिता हैं, जिन्हें यह भी नहीं पता कि उनकी बच्ची को किस बात की सजा दी गई। उसके साथ दरिंदगी का आखिर मकसद क्या था? मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि उनकी बस एक ही मांग है कि बच्ची के हत्यारों को बख्शा न जाए, उनको फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

बकौल यूसुफ हमारी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। हम तो रसाना गांव में भेड़-बकरी भी नहीं चराते। वहां मेरा आना-जाना भी नहीं था। जहां बच्ची की लाश मिली, वहां वे पहले ही ढूंढ चुके थे। संभवत: एक रात पहले ही रखी गई थी। हमने किसी को नहीं देखा, न बताया कि किसे पकड़ो। जिस लड़के को मेरी बच्ची की हत्या के जुर्म में पकड़ा गया है, वही बता सकता है कि कौन उसके साथ था। उसके आधार पर ही अन्य लोगों को पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसुफ ने कहा कि बच्ची आठ साल से दो तीन महीने कम उम्र की ही थी। दरिंदों ने पता नहीं कहा कहां रखा, पता नहीं खाना भी मिला या नहीं। उसके हाथ जल चुके थ। न जाने कितनी बार उसके साथ दरिंदगी की गई होगी। बहुत तड़पा-तड़पाकर मारा मेरी बच्ची को। आज भी उसकी याद आती है। उसके कपड़े, जूते आदि सामान देखकर आंसू उमड़ पड़ते हैं। दिन भर बतियाती रहती थी- काकू आपको खाना देंगे; मम्मी आपको चाय पिलाएंगे। हम रोटी बनाएंगे; भेड़ चराकर लाएंगे...। उसकी मां का भी बुरा हाल है। पहले भी दो बच्चे मर गए और अब बच्ची भी साथ नहीं है। हम दोनों की खुशियों में आग लगाने वाले बख्शे नहीं जाने चाहिए। हमें हर हाल में इंसाफ चाहिए। ऐसा न हो कि किसी बेगुनाह को सजा मिले। जो असली गुनहगार हैं, जिसने हमारी बच्ची को निर्दयता से मारा, उन्हें फांसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed