{"_id":"5bf70756bdec224161759d63","slug":"141542915926-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड काबू
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बीती 26 अक्तूबर को जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ट्रक से एक करोड़ कैश की लूट मामले में कठुआ पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत आठ लोगों को रिमांड पर लिया है। इस घटना का मास्टर माइंड बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक फैक्ट्री की यूनिट का अधिकारी बताया जा रहा है। उसे पता था कि ट्रक से जा रहे सैंपल बाक्स में एक करोड़ की नगदी भी है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बुलेरो गाड़ी को भी रामबन से बरामद कर लिया गया है।
वीरवार को पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय कठुआ में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इससे पहले उनका मेडिकल भी करवाया गया है। एसपी कठुआ श्रीधर पाटिल ने बताया कि एक करोड़ लूट मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को अधिक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लगभग पूरे मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है और जल्द ही खुलासा किया जा सकता है।
फिल्मी अंदाज में हुई थी लूट
छब्बीस अक्तूबर की रात फिल्मी अंदाज में बोलेरो पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने जम्मू दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक करोड़ की नकदी लूट ली और फिर रफूचक्कर हो गए थे। मामला कठुआ जिला मुख्यालय से मात्र छह किलोमीटर दूर बगियाल मोड़ और बरवाल मोड़ के बीच सामने आया था। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर ट्रक के कंटेनर को खंगालने के बाद एक सैंपल बॉक्स से एक करोड़ कैश लूट लिया। इकाई प्रबंधक की ओर से मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने लोंडी मोड़ और घटनास्थल से सटे संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पुलिस तभी से लगातार जांच में जुटी हुई थी।