{"_id":"5c6f0466bdec22738004ffc5","slug":"131550779494-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक की शाखा में चोरी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेएंडके बैंक की शाखा में चोरी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब चोरी की वारदातें काफी बढ़ने लगी हैं। बुधवार की देर रात उपजिला के गडोडी इलाके में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। कैश नहीं मिलने पर चोर बैंक के अंदर रखी सुरक्षा गार्ड की 12 बोर की बंदूक उठा ले गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात चोर जेएंडके बैंक की इमारत के बाहरी हिस्से की दीवार फांदकर भीतर घुस थे। चोरो ने चोरी करने से पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। हालांकि वे बैंक में लॉकर का पता नहीं कर पाए। इससे उनको कैश नहीं मिला। जाते समय चोर बैंक में रखी सुरक्षा गार्ड की 12 बोर की बंदूक उठा ले गए। वीरवार सुबह बैंक खुलने पर फाइलें इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने की कोशिश की है, हालांकि चोरों द्वारा बैंक शाखा में लगा सीसीटीवी कैमरे तोड़ देने से उन्हें जरूरी साक्ष्य हाथ नहीं लग पाया।
बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति वीरवार सुबह बैंक पहुंचे थे। बैंक का ताला खोलकर जब वे अंदर गए तो देखा प्रांगण में फाइलें बिखरी पड़ी हैं। मालूम हुआ कि बैंक की बाहरी दीवार फांद कर चोर अंदर आए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में लॉकर सुरक्षित मिला, हालांकि वहां से सुरक्षा गार्ड की बंदूक गायब मिली। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही वह आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
गोली चलाने पर भी नहीं टूटा लॉकर
गडोडी में जेके बैंक की जिस शाखा में चोरी का प्रयास किया गया, उसके बारे में बताया जा रहा है कि वहां घटना के समय बिजली गुल थी। इसलिए सीसीटीवी कैमरे को यदि चोरों ने नहीं भी तोड़ा होता तो भी वे किसी काम के नहीं थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारख् चोरों ने बैंक के सेफ में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बैंक में फाइलें उलट-पुलट कर भी देखा। बैंक में रखी सुरक्षा गार्ड की गन से चोरों ने लाकर पर गोली भी चलाई, लेकिन वे उसे तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।