फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   प्रशासनिक टीम ने स्टोन क्रशर सील किया

प्रशासनिक टीम ने स्टोन क्रशर सील किया

Fri, 23 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने स्टोन क्रशर सील किया
हीरानगर। पंडोरी इलाके में कुछ दिन पहले जिला उपायुक्त के नेतृत्व में एक स्टोन क्रशर पर कार्रवाई के बाद हीरानगर में भी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम हीरानगर सुरेश शर्मा के नेतृङत्व में पहुंची टीम ने तरनाह नाले के छोर पर लगे एक स्टोन क्रशर को सील कर दिया। बिजली काटने के साथ ही अधिकारियों ने प्रबंधकों को दस्तावेज दिखाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम हीरानगर सुरेश शर्मा ने कहा कि उन्हें उच्च अधिकारियों की ओर से अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशर और अवैध ढांचों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। वीरवार को तरनाह किनारे चल रहे एक स्टोन क्रशर को सील किया गया है। अन्य जगह भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन को लगातार उक्त स्टोन क्रशर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, ऐसे में प्रबंधकों को दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए तलब किया गया है। क्रशर मालिक को बताना होगा कि उनके पास कितनी जमीन है, मैटेरियल कहां से उठाएंगे, कितने दायरे में काम करेंगे। अभियान में एसडीपीओ बार्डर रविंद्र सिंह और तहसीलदार हीरानगर अवतार सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed