फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: तेंदुए ने 20 भेड़ों को बनाया अपना शिकार

विज्ञापन
crime news
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज मडून पंचायत के वार्ड तीन में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक तेंदुए ने घात लगाकर 20 भेड़ों को मार डाला।
विज्ञापन

पीड़ित पशुपालक बाबूराम ने बताया कि वह अपने घर से सटे जंगल में अपनी भेड़ों को चरा रहा था कि अचानक तेंदुए ने भेड़ों पर हमला कर दिया। जब उसे इस बात का पता चला तो वह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुए ने 20 भेड़ों को मार दिया था। बाबूराम ने कहा कि वह भेड़ बकरी पालन के सहारे अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 20 भेड़ों के मर जाने से उसे पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बग्गन ब्लॉक की पूर्व अध्यक्ष निशा ठाकुर ने वन्य जीव विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पशुपालक के नुकसान का आकलन करके उसे सहायता राशि प्रदान की जाए वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द पिंजरे लगाए जाएं। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, रामचंद, दर्शन कुमार ने कहा कि इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुआ घूमता हुआ नजर आ रहा है और कई बार लोगों ने उसे जंगल में देखा है। इससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में वन्य जीव विभाग के रेंज अधिकारी गुलशन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द ही वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed