फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: गूंद में लोगों ने 14 मवेशियों को मुक्त करवाया

विज्ञापन
crime news
नगरी। नगरी कस्बे के गूंद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के ग्रामीणों ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 14 मवेशियों को मुक्त करवाया और लोगों की शिकायत पर नगरी पुलिस ने पशु तस्करी के आरोपी मीर हुसैन निवासी 32 मोड़ नगरी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तड़के ग्रामीणों ने खेतों के बीच पशुओं के आने की आहट सुनी तो वे अपनी फसलों को बचाने के लिए खेतों की तरफ निकल गए। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को मवेशियों को ले जाते देखा। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख पशु लेकर जा रहे अज्ञात लोग भाग गए। लोगों ने घटनाक्रम की सूचना नगरी पुलिस को दी। इसके बाद नगरी चौकी प्रभारी रंभीर सिंह की टीम ने क्षेत्र के 32 मोड़ से पशु तस्करी के आरोपी मीर हुसैन को गिरफ्तार किया और अन्य तीन लोगों समेत चार लोगों को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जब भी वे सुबह अपने खेतों में जाते तो फसल खराब हुई देखते थे। उन्हें लगता था कि लावारिस मवेशी उनकी फसल खराब कर रहे हैं। इस पर नजर रखने के लिए वे पशुओं की आहट सुनते ही शुक्रवार तड़के खेतों में गए, जहां पर उन्होंने पशु तस्करी के प्रयास को विफल किया। लोगों ने अपील की है आसपास के इलाकों में रात को पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे प्रयासों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed