{"_id":"66a9910a7104d1dd0b0a89f4","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-111792-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, एक रेफर
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक को उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है।
पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास पेश आई है। इसमें 42 वर्षीय अमरनाथ पुत्र नाथीराम निवासी पटेल नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। अमरनाथ के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वह पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।
वहीं, एक अन्य हादसा नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर के पास पेश आया है। यहां कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 48 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगरी उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। यहां भी उनकी हालत में सुधार होता न देखते हुए डॉक्टरों ने देर शाम उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया है। घायल की पहचान अशोक कुमार पुत्र जगदीश राज निवासी नगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।