{"_id":"6651180fe6744ab76c0e4234","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109824-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कही नकदी, कहीं केबल तो कही बैटरी ले उड़े चाेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कही नकदी, कहीं केबल तो कही बैटरी ले उड़े चाेर
विज्ञापन
कठुआ। शहर में एक के बाद एक हो रही चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही इन चोरियों के कारण जहां आम आदमी में अपने सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं पुलिस के सुरक्षा तंत्र पर भी सवालिया निशान लगा रही हैं। बीती वीरवार की रात शहर में एक बार फिर चोरों ने दस्तक देते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें वे हजारों की नकदी पर हाथ साफ करने के साथ जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल पर केबल चोरी करने के अलावा एक ऑटो की बैटरी चुराने में सफल हुए हैं।
चोरी की इन घटनाओं में शहर के मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड की दुकान में बाकायदा सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
बीती रात मुख्य बाजार स्थित रेडीमेड की दुकान में हुई चोरी के बारे में दुकानदार गौरव गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के शटर को तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसमें दुकान के गुल्लक में रखा गया नकद पैसा चोरी हुआ है क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरी की इस घटना को दो चोरों में मिलकर अंजाम दिया है। पूरी तरह से चेहरे को ढककर आए चोर गुल्लक से करीब 80 हजार रुपये अपने साथ ले गए हैं। चोरी की इन घटना के अलावा एक अन्य दुकानदार कमल किशोर टाक की कॉस्मेटिक दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है लेकिन गनीमत रही कि उनकी दुकान का शटर तोड़ने में चाेर सफल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
दुकानदार मोहिंदर सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि इस साल बाजार में पांच अलग-अलग चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार होने वाली घटना के बाद पुलिस मौके पर आती है और मामला दर्ज करने के बाद मसले को ही भूल जाती है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वे बार-बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर दुकानदारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उधर शहर के वार्ड 10 स्थित जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां मोटर को चलाने के लिए लगाई गई सबमर्सिबल केबल और इनपुट केबल पर अपना हाथ साफ कर लिया है। शुक्रवार की सुबह चोरी की घटना का पता चलने के बाद ट्यूबवेल के ऑपरेटर संदीप शर्मा ने इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना से ट्यूबवेल को चलाने के लिए लगाई गई करीब 15 मीटर सबमर्सिबल केबल और 10 मीटर इनपुट केबल का नुकसान हुआ है। वहीं, मोटर बंद होने से वार्ड 9,10,11 और 12 में होने वाली पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ट्यूबवेल के साथ यशपाल सिंह के ऑटो से भी चोर उसकी बैटरी अपने साथ ले गए हैं।