फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: बिजली का करंट लगने से कर्मचारी झुलसा

विज्ञापन
crime news
कठुआ। शहर से सटे गांव जंडाेर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान एक बिजली विभाग का अस्थायी कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल बिजली कर्मी की पहचान 48 वर्षीय रणधीर पठानिया पुत्र कलम सिंह निवासी जंडोर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल के अनुसार घटना उस समय हुई, जब वह गांव में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक कर रहा था। अचानक उसे तेज करंट लग गया और वह वहीं गिर गया। इसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद विभाग के कठुआ सबडिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार शर्मा भी अस्पताल में उपचाराधीन घायल का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने उसका उपचार कर रहे डॉक्टरों से बात कर हाल जाना।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि दुर्घटनावश उनका कर्मचारी बिजली की चपेट में आया था लेकिन गनीमत है कि उससे इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उनका प्रयास है कि घायल कर्मचारी को बेहतर उपचार मिले और वह जल्द स्वस्थ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed