{"_id":"6238c1896bf6fb6bfb1d5ca6","slug":"crime-khanan-kathua-news-jmu25614901","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी में अवैध खनन का फिर भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी में अवैध खनन का फिर भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। रावी दरिया में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। पंजाब में नई सरकार के गठन के बाद जहां खनन पर प्रतिबंध लागू है, वहीं अब खनन माफिया की नजर जम्मू-कश्मीर की संपदा पर पड़ी है। बीते कुछ दिनों से लगातार पंजाब के वाहन जम्मू-कश्मीर की सरहद से रावी दरिया का माल उठाकर सरेआम पंजाब ले जा रहे हैं। कठुआ पुलिस ने सोमवार को मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो डंपर जब्त कर लिए हैं।
हालांकि पिछले दो दिन से इस काम में आधा दर्जन से ज्यादा डंपर लगे हुए थे, जो कार्रवाई के बाद गायब हो गए। उधर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेड़ियां पत्तन इलाके में पुलिस नाके से मात्र कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही अवैध खनन के ताजा निशान रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं। रावी दरिया में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद लाखों मिट्रिक टन सामग्री रावी से निकाली गई। निर्माण सामग्री के ढेर इसी मार्ग पर लगाए गए हैं। माल इन्हीं ढेरों से उठाया जाता है। प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से जहां बेड़ियां पत्तन इलाके में खनन के मामले सामने आते रहे हैं, वहीं खनन विभाग गंडियाल में भी अवैधानिक तरीके से कई सौ फिट गहराई तक हुए अवैध खनन मामले में वाहनों को भी हाल में पकड़ चुका है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि कठुआ पुलिस ने अवैध रूप से रावी दरिया से निर्माण सामग्री ले जाते हुए दो डंपरों को पकड़ा है। दोनों वाहनों को जब्त कर खनन विभाग के हवाले किया है।