फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

जिले में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
corona virous
जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। एनएचपीसी की सेवा परियोजना के माश्का स्थित कॉलोनी से कोरोना के 21 मामले सामने आए हैं। द्रम्मण पंचायत के वार्ड आठ में पड़ने वाले इस क्षेत्र को रेड जोन घोषित करते हुए लॉकडाउन की तरह प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। रेड जोन से आपात स्थिति के अलावा किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मंगलवार को यहां पौने दो सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पूर्व में संक्रमित पाए गए तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 40 हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल माश्का का क्षेत्र हिमाचल के खैरी से सटा हुआ है। दोनों ओर पनबिजली परियोजनाओं की कॉलोनियां हैं। क्षेत्र के लोग अधिकतर हिमाचल की ओर आना जाना करते हैं। प्रतिबंध हटने के बाद भी क्षेत्र के लोग दोनों ओर आ जा रहे थे। कॉलोनी का एक व्यक्ति पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था और वहां संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

कॉलोनी के कुछ अन्य लोगों को भी संक्रमण के लक्षण सामने आ रहे थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा केरणी ने बताया कि पंजाब के अमनदीप अस्पताल से एनएचपीसी का एक कर्मी कोविड टेस्ट करवाने गया था, जो पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग को यह जानकारी मिली थी कि एनएचपीसी कॉलोनी में कर्मियों को बुखार आ रहे हैं, जिसके बाद हट्ट से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कर्मियों व उनके परिजनों के टेस्ट करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मौजूद दुकानदारों के भी टेस्ट किए गए। बताया कि बाजार के सभी दुकानदारों के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि एनएचपीसी के 18 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को टीम भेजकर कॉलोनी के लोगों के टेस्ट व स्क्रीनिंग की गई कॉलोनी को सील कर दिया गया है। जिले में संक्रमण दो अन्य मामले मीरपुर और शहर के वार्ड 11 से सामने आए हैं।
एडीसी बसोहली ने जारी किए रेड जोन के आदेश
एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि द्रमण पंचायत के वार्ड 8 में स्थित एनएचपीसी कालोनी माशका में कोरोना के 21 मामले सामने आने के बाद इसे रेड कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, यहां पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीपीओ, बीडीओ, और अन्य की तैनाती कर पाबंदियों को लागू कर दिया गया है। गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल हटट के प्रचारय बृज भूषण पाधा को कंटेनमेंट जोन का नोडल ऑफिसर बनाया गया है, एनएचपीसी के जनरल मैनेजर को कालोनी को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदार अल्ताफ हुसैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर जरूरी सामान की सप्लाई इत्यादि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के साथ-साथ अन्य की हो रही जांच
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में जुट गया है। साथ ही रेड जोन बनाए गए द्रम्मण वार्ड आठ से अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच भी की जा रही है। सीएमओ कठुआ डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच पांच दिन बाद की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र के अन्य लोगों के रैपिड सैंपल भरने में जुटी हुई हैं। बताया कि जिले में अन्य जगह भी टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। खास तौर पर अटल सेतु और लखनपुर में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

बनी में भी लगाया गया कोरोना जांच शिविर
जिले के दूरदराज पहाड़ी इलाकों की ओर खानाबदोश परिवारों एक बार फिर पलायन शुरू कर दिया है। खास तौर पर बनी सब डिवीजन के पहाड़ों पर सर्दियों तक यह खानाबदोश डेरा डालते हैं। ऐसे में प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है। कठुआ के मैदानी और पंजाब के इलाकों से आने वाले इन डेरों के सदस्यों की जांच को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बनी अपने घरों की ओर अन्य प्रदेशों से लौट रहे चार लोगों को भी बीते संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद एसडीएम बनी ने कसबे के मुख्य बाजार में कोरोना जांच के लिए शिविर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed