फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   COURT NEWS

Kathua News: विशेष लोक अदालत में 3 एमएसीटी मामलों का निपटारा, 10.75 लाख रुपये में हुआ समझौता

विज्ञापन
COURT NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। मोटर दुर्घटना से जुड़े मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से निपटारे के लिए शनिवार को न्यायालय परिसर में एक विशेष लोक अदालत लगाई गई। यह लोक अदालत एडीआर सेंटर में आयोजित की गई। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें एमएसीटी (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल) से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।


विशेष लोक अदालत में एक पीठ का गठन किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव उर्वशी आर. भार्गव शामिल रहीं। कुल 10 एमएसीटी मामलों को आपसी सहमति से निपटारे के लिए लिया गया, जिनमें से तीन मामलों का सफलतापूर्वक समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इन मामलों में समझौते के तहत कुल 10 लाख 75 हजार रुपये की राशि हासिल करने पर सहमति बनी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत का आयोजन दुर्घटना पीड़ितों और संबंधित पक्षों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत देते हुए आपसी सहमति के माध्यम से मामलों के समाधान का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय और खर्च की भी बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed