{"_id":"6047deb58ebc3ec4965b2806","slug":"corona-kathua-news-jmu230939061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। सोमवार को शहर के इंदिरा कॉलोनी में सामने आए मामले के बाद एक और मामला हीरानगर के वार्ड पांच से सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग दोनों संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटा हुआ है। तीन दिन बाद उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
शहर के इंदिरा कॉलोनी से सामने आया संक्रमित मूल रूप से महानपुर के सवार गांव का है और पंजाब के तलावाड़ा में काम करता है। कुछ दिन पूर्व वो इंदिरा कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। लक्षण मिलने पर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। ऐसे में मामला यात्रा इतिहास से जोड़कर देखा जा रहा है।
उधर, हीरानगर के वार्ड पांच से सामने आया संक्रमित सरकारी कर्मचारी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित के संपर्क में आए परिवार के लोगों के साथ कार्यालय में संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर रही हैं। यह मामला सामुदायिक संक्रमण का बताया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को उस निजी स्कूल से भी डेढ़ दर्जन लोगों के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं जहां से सक्ताचक निवासी एक विद्यार्थी संक्रमित पाया गया था। नोडल अधिकारी डॉ संदीप ने बताया कि हीरानगर और इंदिरा कॉलोनी से सामने आए मामले के बाद टीमों को संपर्क तलाशने में लगा दिया गया है।