{"_id":"612e880b8ebc3ef147303b55","slug":"corona-awareness-kathua-news-jmu242690876","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने की सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना नियमों के पालन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने की सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना नियमों के पालन की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जिले में सभी को कोरोना के गहन उपयुक्त व्यवहार का पालन करना ही होगा। यह बात मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उपायुक्त राहुल यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। लिहाजा इसके प्रति लापरवाह नहीं होना है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अगले दो दिनों तक प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा, जिसमें कोरोना को लेकर सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, जो जानबूझकर कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन वह सार्वजनिक स्थल पर जाने से पहले मास्क जरूर पहनें, हो सके तो भीड़ में जाने से बचें। वहीं, उन्होंने दुकानदारों से भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए कोरोना नियमों का पालन करने और दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए कहा।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि जिले में होने वाले सामाजिक समारोहों में नियमों का उल्लंघन हो रहा है। अभी सरकार की तरफ से किसी भी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या केवल 25 ही है। इसमें अभी कोई अंतर नहीं आया है। इसलिए, लोग इन नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर खुद तो नियमों का पालन करें ही, लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। ताकि, जिले में कोरोना को एक बार फिर बढ़ने से रोका जा सके।