{"_id":"61aa77566dc3290e405e1ffa","slug":"contractor-card-handed-over-to-new-applicants-kathua-news-jmu2491296186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आवेदकों को सौंपे कॉन्ट्रैक्टर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आवेदकों को सौंपे कॉन्ट्रैक्टर कार्ड
विज्ञापन
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपमंडल प्रशासन की पहल पर नए आवेदकों को कॉन्ट्रैक्टर कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को उपमंडल के डुग्गन ब्लॉक से आवेदन करने वाले युवाओं को एसडीएम जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने डुग्गन ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष नीलम कुमारी के साथ कॉन्ट्रैक्टर कार्ड वितरित किए।
इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि सरकार की ओर से नियमों में किए गए बदलाव के बाद गैरपंजीकृत कॉन्ट्रैक्टर को विकास कार्यों के ठेके नही दिए जा सकते है। दूरदराज पहाड़ी इलाकों में पंजीकृत ठेकेदारों का अभाव होने के कारण वहां ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। इसी को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने पहल करते हुए नए आवेदकों को कॉन्ट्रैक्टर कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें आज डुग्गन ब्लॉक के 70 आवेदकों को उनके कॉन्ट्रैक्टर कार्ड सौंपे गए हैं।
वही इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कॉन्ट्रैक्टर कार्ड हासिल करने वाले युवाओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अब दूरदराज इलाकों में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से करवाए जाने वाले 5 लाख तक की राशि के विकास कार्य के ठेके ले सकेंगे। उन्होंने सभी कार्ड धारकों को विकास में सहयोग करने की अपील की।