{"_id":"5fa044518ebc3e9b8d7083bf","slug":"civic-animities-kathua-news-jmu2220869178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सदरोता ए पंचायत के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सदरोता ए पंचायत के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिले के डुगैन ब्लॉक की सदरोता ए पंचायत के लोग भी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, दुनी चंद, दीनानाथ, ठाकुर दास और अन्य ने बताया कि आज तक उनकी पंचायत में सरकार सड़क का निर्माण कार्य नहीं करा पाई है। इससे लोगों को घंटों पैदल सफर कर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मछेडी से करीब छह घंटे का पैदल और दुर्गम सफर तय करने के बाद लोग पंचायत तक पहुंचते हैं। वहीं, अगर उज्ज पुल से सदरोता की तरफ जाना हो तो करीब सात घंटे का पैदल सफर पड़ता है।
सड़क न होने के कारण खच्चरों और घोड़ों के माध्यम से ही कोई सामान पंचायत तक पहुंचाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि चुनावों के समय वोट मांगने के लिए कई बार प्रतिनिधियों ने पंचायत में सड़क बनाने का वादा किया, लेकिन अभी तक किसी ने भी अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि सड़क तो दूर की बात है पंचायत में अभी तक सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए कोई डिस्पेंसरी तक नहीं बनाई है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि पंचायत के लोगों की वर्षों पुरानी सड़क बनाने की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और उनकी पंचायत को सड़क संपर्क से जोड़ा जाए। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए डिस्पेंसरी का निर्माण भी कराया जाए। संवाद