{"_id":"673662a8b223f5ce2400f814","slug":"children-day-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-114899-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाल दिवस पर पांच बच्चों को भिक्षावृति से करवायाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाल दिवस पर पांच बच्चों को भिक्षावृति से करवायाया मुक्त
Fri, 15 Nov 2024 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग ने लखनपुर में चलाया बाल बचाव अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भिक्षावृति का हॉटस्पॉट माने जाने वाला जिले के प्रवेशद्वार लखनपुर में समाज कल्याण विभाग की ओर से बाल बचाव अभियान चलाया गया। इसमें एक बच्ची सहित पांच बच्चों को भिक्षावृति से मुक्त करवाया गया। इसके बाद सभी बच्चों को उनके उचित पुनर्वास के लिए विभाग की ओर से चलाए जा रहे पलाश और परिषा में आश्रय प्रदान किया गया है।
वीरवार को बाल दिवस पर आयोजित अभियान का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग की ओर किया गया था। इसमें बाल सहायता लाइन, बाल कल्याण समितियों, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए अभियान में भाग लिया।
भिक्षावृति करते हुए पकड़े गए पांचों बच्चों की चिकित्सा जांच करने के बाद उन्हें उनके माता-पिता के साथ आगे की कार्यवाही के लिए बाल कल्याण समिति कठुआ के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को विभाग ने पलाश और परिषा के आश्रय प्रदान किया है। अभियान के दौरान आम जनता को भी भीख मांगने की बुराइयों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से समाज में भीख मांगने वाली कुप्रथाओं का समर्थन न करने के लिए आह्वान किया गया। समाज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई बच्चा फिर से उनके आस-पास भीख मांगता हुआ पाया जाता है तो वे अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विभाग भविष्य में अलग-अलग जगहों पर इस तरह के अभियानों का आयोजन करेगी ताकि शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाया जा सके।