{"_id":"610991b08ebc3ec202739773","slug":"cbse-board-10th-results-kathua-news-jmu2408314144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में फिर चमके जिले के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में फिर चमके जिले के होनहार
विज्ञापन
cbse board 10th results
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सीबीएसई दसवीं के वार्षिक परिणामों में एक बार फिर जिले के होनहार चमके हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल में अभिषेक सलारिया ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, शिवांकित सिंह बटेरिया और निक्षिता ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
98.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभिषेक सलारिया ने बताया कि वह भविष्य में आईआईटी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन शिक्षा के एक नए रूप से उन्हें रूबरू होने का मौका मिला। जिससे उनके पास समय भी अधिक होता था, और बेहतर तरीके से अपना लक्ष्य निर्धारित करने का अवसर भी मिला। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य विशाखा शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं, माउंट लिटरा जी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल की सुयाषा अंदोत्रा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सानिया वर्मा ने 96.8 प्रतिशत, विनम्रता शर्मा ने 94.4 प्रतिशत, अनिमा शर्मा ने 94.4 प्रतिशत, अक्षित पराशर ने 91 प्रतिशत और दिव्यांश सिंह ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि स्कूल का सौ फीसदी परिणाम रहा है। छह विद्यार्थियों ने 90 से अधिक और आठ विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

अभिषेक सलारिया, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

शिवांकित सिंह बटेरिया, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

सुयशा अंदोत्रा, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

सानिया वर्मा, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

विनम्रता शर्मा, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

अनिमा शर्मा, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

निक्षिता, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

अक्षित पराशर, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA

दिव्यांश सिंह, विज्ञप्ति।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन