{"_id":"6121438a8ebc3e7a224b5fc8","slug":"cattle-smuggling-kathua-news-jmu2420072179","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से 13 मवेशी बरामद, चालक और सहचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से 13 मवेशी बरामद, चालक और सहचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। छह माह से टैंकरों के जरिये भी मवेशियों की तस्करी का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें तीन बार पुलिस ने तस्करी के प्रयास को असफल भी बनाया है। इसके बावजूद मामलों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को एक बार फिर टैंकर के जरिये पशुओं की तस्करी करने का प्रयास किया गया।
लखनपुर पुलिस ने शनिवार को 13 मवेशियों को मुक्त कराया। इन्हें अवैध रूप से पंजाब से जम्मू कश्मीर में विशेष रूप से बनाए गए टैंकर के जरिये लाने का प्रयास किया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
लखनपुर पुलिस ने टोल प्लाजा स्थित नाके पर सुबह के समय पकड़ा। पुलिस ने टैंकर नंबर एचआर55के-7085 को जांच के लिए रोका। गहन पड़ताल के बाद विशेष रूप से तस्करी के लिए बनाए गए टैंकर से 13 मवेशी बरामद किए गए। इसके बाद टैंकर के चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह निवासी नानक नगर जम्मू और रिंकू कुमार निवासी सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद