फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भोले के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
caltural news
बिलावर। कस्बे में स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुन महीने के ज्येष्ठ सोमवार को श्रद्धालुओं का दिनभर सैलाब उमड़ा रहा। इस मौके पर लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में विराजमान भोले की पिंडी पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए और बारिश के बावजूद उनका मंदिर में पहुंचने का सिलसिला दोपहर तक लगातार जारी रहा। इस मौके पर कस्बे सहित आसपास के इलाके के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया और पूजा अर्चना की। इसी के साथ ही मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि भंडारा सोमवार सुबह 11:00 बजे खोल दिया गया था, जो देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed