फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: अमृतवाणी का पाठ और भजन कीर्तन किया

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। श्री राम नाम का विस्तार कर पूरे समाज का कल्याण करने की परिकल्पना के साथ श्री स्वामी सत्यानंद सत्संग भवन की कठुआ शाखा की ओर से अमृतवाणी का पाठ एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के एक निजी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में कठुआ सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में प्रभु श्री राम के भक्तों ने भाग लेकर श्री राम नाम का गुणगान किया। रविवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में भक्तों ने स्वामी सत्यानंद महाराज की ओर से रचित अमृतवाणी का पाठ कर रामनाम का संकीर्तन किया गया। इस मौके पर दीनानगर से आए कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम का स्मरण मात्र से पूरी मानवता का कल्याण संभव है। इसी के अनुसार श्री स्वामी सत्यानंद सत्संग भवन की ओर से जगह-जगह इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि प्रभु के नाम का विस्तार हो और लोगों का कल्याण हो। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें सभी रामभक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजकों में शामिल राहिल गुप्ता ने बताया कि कठुआ में इस कार्यक्रम का आयोजन श्री स्वामी सत्यानंद सत्संग भवन की ओर से हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed