फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: श्रद्धालुओं को हर प्राणी से प्रेम करने की नसीहत दी

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। कंडी क्षेत्र के बुद्धि गांव में जारी रूद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को दिन के दूसरे सत्र में जारी शिवकथा के दौरान पंडित मनोहर लाल शास्त्री ने अपने जीवन को शांतिमय और सुखमय बनाने के लिए श्रद्धालुओं को हर प्राणी से प्रेम करने के साथ छल न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हर मानव दूसरे को अपना शत्रु समझ रहा है और इसी से समाज में अशांति व्याप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संसार में बैर से बैर कभी शांत नहीं होता है, शत्रुता से शत्रुता समाप्त नहीं होती और क्रोध से क्रोध समाप्त नहीं होता है। यह सब जितना ही हमारे अंदर बढ़ता जाता है, उतना ही हम अपने हाथों अपने चारों तरफ नर्क निर्मित करते चले जाते हैं।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि नर्क कहीं और नहीं है, शत्रुता में जीना ही नर्क है। हम जितनी बड़ी शत्रुता अपने चारों ओर बनाते हैं, हमारा नर्क उतना ही बड़ा हो जाता है। इसके विपरीत हम जितनी बड़ी मित्रता अपने चारों ओर बनाते हैं, उतना ही बड़ा स्वर्ग हमारे आसपास निर्मित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल स्वर्ग और नर्क कोई भौगोलिक स्थानों का नाम नहीं है या मनोदशा है। मित्रता के भाव और मित्रों के बीच जीने का नाम ही स्वर्ग है और शत्रुता का भाव शत्रुओं के बीच जीने का नाम नर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed