{"_id":"612142da8ebc3e7a103bbf10","slug":"bus-service-kathua-news-jmu242007087","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदराज क्षेत्र के लिए मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदराज क्षेत्र के लिए मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज गोडू फलाल के लोगों का एक शिष्टमंडल गांव के लिए मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर एडीसी बिलावर से उनके कार्यालय में मिला। पंचायत की सरपंच कैलाशो देवी की अध्यक्षता में पहुंचे शिष्टमंडल ने अधिकारी को अवगत करवाया के दूरदराज के इलाके को सड़क संपर्क से जोड़ दिया गया है लेकिन आज तक कोई भी यात्री वाहन सड़क पर नहीं चल रहा है।
सरपंच ने कहा कि दूरदराज के इलाके में प्राथमिक उपचार केंद्र के साथ-साथ हाईस्कूल और मिडिल स्कूल भी है और अन्य कई सरकारी कार्यालय भी हैं जिनमें तैनात मुलाजिमों के साथ-साथ कई अन्य इलाके के लोगों को सड़क सुविधा का सही प्रकार से फायदा नहीं मिल पा रहा है। लोग आज भी पैदल सफर करने को मजबूर हैं।
सरपंच ने अधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द बिलावर से वाया उज्ज पुल लुडेरा से होकर दूरदराज गोडू फलाल इलाके के लिए मिनी बस चलाने की अनुमति दी जाए, जिससे दूरदराज के इलाके के लोगों को सड़क सुविधा का सही लाभ मिल सके। शिष्टमंडल में आए लोगों को आश्वासन दिया कि इस बात का संज्ञान लेंगे। इस अवसर पर पंच रशपाल सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद