फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BSF Organised Tailoring Camp for Womens

Kathua News: सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीएसएफ ने की पहल

विज्ञापन
BSF Organised Tailoring Camp for Womens
चक देबो में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युवतियों को कपड़े सिलना सिखाते बीएसएफ के प्रशिक्षक। - सं
- आईबी से सटे गांव चक देबो में कपड़े सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत स्किल डेवलपमेंट स्टिचिंग ट्रेंनिंग शिविर का आयोजन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांव चक देबो में किया गया। यह शिविर 15 दिनों तक चलेगा।
इस शिविर में क्षेत्र की महिलाओं को कपड़े की कटिंग से लेकर उनकी सिलाई तक का पूरा काम सिखाया जाएगा और प्रशिक्षित होने के बाद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी जाएंगी।प्रशिक्षण का आयोजन बीएसएफ की 107 वाहिनी की ओर से किया गया, जिसमें कमांडेंट एन सी प्रगयायन विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने शिविर का उद्घाटन किया। कमांडेंट ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत यह कैंप आयोजित किया गया है, इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र और खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भरता के लिए सक्षम बनाने के लिए किया गया है। यहां से जो महिलाएं कपड़े सीना सीखेंगी वह अपने कपड़ों पर खर्च होने वाली सिलाई का खर्च तो बचाएंगी ही इसके अलावा वह इसे व्यवसाय के तौर पर भी आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में पहुंची स्थानीय महिलाओं ने कहा यह प्रशिक्षण शिविर इस इलाके की महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed