{"_id":"6849e66e4594778f0c0b8986","slug":"boundriwall-in-woman-collage-kathua-news-c-201-1-knt1009-120924-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महिला डिग्री कॉलेज की चहारदीवारी का अवशेष निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महिला डिग्री कॉलेज की चहारदीवारी का अवशेष निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा
Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की चहारदीवारी के निर्माण कार्य को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। इस अवशेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग ने 26.65 लाख की राशि जारी की है। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को सौंपी गई है।
महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। इसमें छात्राओं को सिर्फ कला और विज्ञान संकाय की पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके एक तरफ राजकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल और दूसरी तरफ अनुसूचित जनजाति का छात्रावास है। इस कारण छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन लंबे समय से चहारदीवारी बनवाने की मांग कर रहा था। सरकार ने इसे पूरा करवाने की मंजूरी दे दी है।
इसके अनुपालन में कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण कार्य पिछले वित्त वर्ष में शुरू करवाया गया था। इसमें कॉलेज की चहारदीवारी का एक तरफ (बायीं तरफ) का निर्माण कार्य पिछले साल ही पूरा करवा लिया गया था लेकिन राशि के अभाव में दूसरी तरफ (दायीं ओर का) निर्माण कार्य नहीं हो सका था। इसी अवशेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने यह राशि जारी की है।
विज्ञापन
महिला कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एस सप्ताह के भीतर चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संबंधित ठेकेदार को दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करवाने का निर्देश दिया गया है। -अभिनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोनिवि, कठुआ।