फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP workers accused of giving benefits to favorites in distribution of ration

राशन के वितरण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर चहेतों को लाभ देने का आरोप

विज्ञापन
BJP workers accused of giving benefits to favorites in distribution of ration
कठुआ। केंद्रीय मंत्री की ओर से भेजे गए राशन के वितरण में अपने चहेतों को प्राथमिकता दिए जाने पर का आरोप लखनपुर के रेहड़ी-फड़ी वालों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। बुधवार को दर्जनों रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही केंद्रीय मंत्री की छवि को लोगों के बीच खराब करने का प्रयास बताया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे साहिल कश्यप ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लखनपुर में पिछले 1 माह से ज्यादा समय से बंद पड़े व्यवसाय से प्रभावित रेहड़ी चालकों को राशन उपलब्ध करवाया गया है। राशन वितरण की प्रक्रिया में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह की मनमानी अपनाई गई है वह अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अड्डे पर 100 से ज्यादा रेहड़ी-फड़ी लगती हैं। पार्टी की ओर से जो राशन वितरित किया गया। उसमें केवल उनके 5 दुकानदारों को राशन मिला है। इससे साफ हो जाता है कि पार्टी केवल प्रचार पाने का एक माध्यम थी।
विज्ञापन

अगर पार्टी वाकई में रेहड़ी फड़ी वालों की मदद करना चाहती थी तो उसे अड्डा यूनियन से संपर्क करना चाहिए था जो कि सभी रेहड़ी फड़ी वालों की वालों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराता। इससे उनके सभी लोग राशन ले सकते थे। ऐसा ना करते हुए सिर्फ अपने ही लोगों को फायदा पहुंचाने के साथ उन्होंने इसे प्रचार पाने का माध्यम बनाया है। क्योंकि अभी तक एक माह से बंद पड़े व्यवसाय के बावजूद किसी भी रेहड़ी फड़ी वाले ने इस तरह की मांग उठाई है और ना ही वह ऐसा चाहते भी हैं। बावजूद इसके कुछ भाजपा के कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रेहड़ी फड़ी चलाने वालों के साथ या भद्दा मजाक कर रहे हैं। जिस का विरोध करते हैं उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से इस बात का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed