{"_id":"67fd6fc5b76d5102a009d1c9","slug":"bjp-remembered-dr-bhimrao-ambedkar-kathua-news-c-201-1-knt1002-119226-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया याद
Tue, 15 Apr 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर होड़ में भाजपा ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला विकास परिषद के सदस्य कर्ण अत्री ने किया। रघुनाथपुरा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब समाज के हर वर्ग विशेष रूप से दलित और वंचित समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह बाबा साहेब के विचारों और संघर्ष को समझें और अपने जीवन में अपनाएं।
इस अवसर पर विधायक विजय शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में असमानता छुआछूत और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाया और दलित वंचित और शोषित समुदाय के लिए अधिकारों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पादा, मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, राजेंद्र बक्शी, जिला महासचिव राहुल हंस मौजूद रहे।