{"_id":"687ff3d827ec1a9786051d62","slug":"bilawar-news-hanuman-temple-news-hanuman-sheela-news-naaz-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122159-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नाज के हनुमान धाम में पहुंचे श्रद्धालु, किया राम नाम का सुमिरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नाज के हनुमान धाम में पहुंचे श्रद्धालु, किया राम नाम का सुमिरन
Wed, 23 Jul 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ मंगलवार को हनुमान धाम में बजरंगबली का गुणगान करते लोग। संवाद
बिलावर। सावन महीने के ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज में भक्तों ने हनुमान शीला के पास पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह बरकरार रहा।
मंगलवार सुबह अलग-अलग इलाकों से भक्त नाज के हनुमान धाम में पहुंचना शुरू हुए। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। बिलावर कस्बे के साथ-साथ फिंतर, भड्डू, टील्ला, सुकराला, किशनपुर, देवल, पल्लन, परनाला और धरालता धर्मकोट से बिलावर पहुंचे भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला पर लड्डू, देसी घी के रोट और फल अर्पित किए। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर राम नाम सुमिरन किया। स्थानीय गिरधारी लाल, ओमप्रकाश और मंजू शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि हनुमान जी की शीला के पास सच्चे मन से पूजा करता है भगवान उसके कई प्रकार के कष्टों का निवारण करते हैं।