{"_id":"570568c04f1c1ba16ac81403","slug":"bhadrawa-road-will-be-poen-after-15-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह अप्रैल के बाद खुल सकता है भद्रवाह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह अप्रैल के बाद खुल सकता है भद्रवाह मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में बर्फ बारी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी-भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। मौसम ने यदि साथ दिया तो ग्रेफ की टीम 15 अप्रैल तक बनी-भद्रवाह मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलकर सड़क विस्तारीकरण कार्य को भी शुरू कर देगी।
विज्ञापन
इन दिनों भद्रवाह की ओर से डोजर लगाकर सड़क से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, जो छत्रगलां तक पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च महीने में ही दो बार बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन देरी से हुई बर्फबारी के चलते काम को बीच में ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
एक बार फिर ग्रेफ ने काम में तेजी लाते हुए इसी महीने सड़क मार्ग पर यातायात बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी भद्रवाह सड़क विस्तारीकरण का कार्य पिछले कई सालों से जारी है। चिनाब रीजन को सीधा कठुआ जिले से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजना दशकों से अधर में है।
विज्ञापन
जिले की बनी तहसील से भद्रवाह को सड़क संपर्क देने की कवायद चार दशक वर्ष पूर्व शुरू हुई। अरबों की राशि खर्च होने के बावजूद सड़क का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे जहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के विकल्प के रूप में देखा जा रहा बनी-भद्रवाह मार्ग बहाल नहीं हो पा रहा है, वहीं इलाकाई विकास की राहें भी बंद पड़ी हैं।
बसोहली से बनी और फिर भद्रवाह सड़क मार्ग को अब वर्ष 2019 तक मुकम्मल करने के वादे किए जा रहे हैं। इसके सबसे बड़ा रोड़ा हर साल पड़ने वाली बर्फबारी है, जिसकी वजह से लगभग चार महीने तक काम पूरी तरह से बंद रहता है। ऐसे में ग्रेफ को भी सड़क से बर्फ हटाने का काम पूरा होने तक इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही बर्फ को हटा दिया जाएगा।