{"_id":"679fd97c745c3f0da30777a7","slug":"babe-cricket-club-won-first-match-kathua-news-c-201-1-knt1006-117069-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बबे क्रिकेट क्लब ने नरसिंह क्रिकेट क्लब परनाला को 84 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बबे क्रिकेट क्लब ने नरसिंह क्रिकेट क्लब परनाला को 84 रन से हराया
विज्ञापन
भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच रहे खिलाड़ी सम्मानित करते वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ डेवलपमेंट कमेटी भड्डू की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। यूथ डेवलपमेंट कमेटी भड्डू की ओर से रविवार को गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दर्शकों के रूप में काफी गिनती में क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए मैदान में पहुंचे हुए थे। पहले मैच में बबे क्रिकेट क्लब ने नरसिंह क्रिकेट क्लब परनाला को 84 रनों से शिकस्त दी।
इससे पूर्व नरसिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और प्रतिद्वंद्वी टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में बबे क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में टीम ने 153 रन बनाकर 154 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। नरसिंह क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नितिन वर्मा ने तीन विकेट हासिल किए वहीं, बबे के बल्लेबाज आसिफ ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरसिंह क्रिकेट क्लब परनाला के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और पूरी टीम 10.1 ओवर में 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
बबे की टीम ने 84 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बबे के गेंदबाज आरिफ ने चार विकेट हासिल किए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बबे के खिलाड़ी आसिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर बिलावर ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, पूर्व सरपंच सुदेश सपोलिया, पूर्व सरपंच जगदीश सपोलिया, भाजपा पहाड़ी जिला के प्रधान गोपाल कृष्ण, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल यश शर्मा और गांव के कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।