{"_id":"68e4205ef17ccef36804338f","slug":"awareness-about-dengue-was-created-from-city-to-village-kathua-news-c-201-1-knt1006-124904-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर से गांव तक डेंगू के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर से गांव तक डेंगू के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इस दिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में आठ डेंगू के मरीजों पाए गए। इसमें शहरी इलाके के चार मरीजों के साथ अन्य चार मरीज परोल ब्लॉक के गांवों के बताए गए।
डेंगू के पांच मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। उधर, नए मामलों के सामने आने के बाद डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें शहर से गांव तक लोगों को जागरूक किया गया। वहीं मरीजों के घरों के आसपास 50 से अधिक घरों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें, पानी जमा न होने दें और किसी भी बुखार या लक्षण की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि डेंगू की रोकथाम और उपचार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।