{"_id":"60ae96c88ebc3e13a05ffd2d","slug":"avoid-imaginary-treatment-of-corona-get-vaccinated-as-soon-as-possible-kathua-news-jmu2360530169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के काल्पनिक उपचार से बचें जल्द से जल्द करवाएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के काल्पनिक उपचार से बचें जल्द से जल्द करवाएं टीकाकरण
विज्ञापन
कठुआ। जिले भर में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के 70 फीसदी से अधिक टीकाकरण के बीच बनी सब डिवीजन में मात्र 37 फीसदी ही हुए टीकाकरण को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को डीसी राहुल यादव ने बनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना के काल्पनिक और सोशल मीडिया पर आधारहीन बताए जाने वाले उपचारों से बचें।
टीकाकरण को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें और जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। उन्होंने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ साथ धार्मिक नेताओं और संस्थाओं से भी बैठक कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया है। डीसी ने अपने दौरे के दौरान बनी उपजिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। प्रस्तावित ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट और मैनिफोल्ड के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को उपयुक्त जगह चिन्हित करने के भी निर्देश जारी किए। डीसी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बनी में कोरोना के काफी ज्यादा मामले आ रहे हैं और टीकाकरण की रफ्तार काफी कम है। और यह दोनों फैक्टर आपस में जुड़े हुए हैं। स्थानीय, धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की गई है। सभी से अनुरोध किया गया है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण करवाएं।
योग्य 18 से 44 आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि जिले का टीकाकरण 70 प्रतिशत है वहीं बनी में 37 प्रतिशत ही रहा है। कहा कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें, जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। डीसी ने कहा कि इससे पहले भी कई बीमारियों को वैक्सीनेशन से ही खत्म किया गया है। पोलिया सहित कई अन्य बीमारियां इसका उदाहरण है। कोरोना के खिलाफ भी वैक्सीन सबसे अहम हथियार है। इसके साथ साथ कोविड एप्रोप्रिएट विहेवियर को भी फालो करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बनी उपजिला अस्पताल में कमी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रशासन भर्ती प्रक्रिया में जुटा है और जरूरत अनुसार स्टाफ उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी है।